|
कुरुगड्डी (कुरवपूर) कर्नाटक राज्य में कृष्णा के पात्र में छोटासा द्वीप है। यह कृष्णामाई की नाभी माना जाता है। रायचूर (रेल स्थानक) से ३५ मील (५५ कि.मी.) यापलदिनी गांव कृष्णा के तट पर है। वहाँ से नदी का पात्र सांगडी से पार कर के कुरुगड्डी जाना पडता है। कृष्णा स्टेशन से भी जा सकते हैं। आंध्र प्रदेश के मखथल गांव से नदी के दुसरे तट से कुरुगड्डी में आ सकते हैं। यहाँ मंदिर और धर्मशाला हैं। |